नई दिल्ली : अभिषेक शर्मा ने रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में महज़ 14 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस विस्फोटक पारी के साथ वह युवराज सिंह के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। अभिषेक के इस आक्रामक अंदाज़ और बेखौफ बल्लेबाज़ी ने पूरी क्रिकेट दुनिया को चौंका दिया, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी उनके मुरीद नजर आए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के इस प्रदर्शन के बाद दो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल और बासित अली उनके सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए और उनकी जमकर तारीफी की। कामरान और बासित के चैट की वीडियो सामने आई है और दोनों ने अपनी बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बातें कही जो जाहिर करती है कि अभिषेक ने अपने प्रदर्शन से अपना कद कितना बड़ा कर लिया है।
अभिषेक अगर पूरे 20 ओवर टिके तो भारत 500 रन ठोक देगा!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बासित अली और कामरान अकमल ने अभिषेक शर्मा के ताबड़तोड़ पारी पर अपना रिएक्शन दिया और इस युवा खिलाड़ी की खूब तारीफ की। कामरान अकमल ने कहा कि अगर अभिषेक शर्मा वनडे खेलते हैं और वह 20 ओवर तक बैटिंग करते हैं तो वह भारत 500 रन बना लेगा। बासित अली ने अकमल की इस बात से सहमति जताई और उनकी तारीफ करते हुए उन्हें निडर और निस्वार्थ बताया।
बासित अली ने अभिषेक को दिया नया नाम, जमकर की तारीफ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बासित अली ने कहा कि अभिषेक शर्मा को आउट होने का कोई डर नहीं रहता और न ही वह सिर्फ अपने रन बनाने या मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के लिए खेलते हैं। उनके मुताबिक अभिषेक का पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलने और टीम के लिए योगदान देने पर होता है। इसी बातचीत के दौरान कामरान अकमल के यह पूछने पर कि वह अभिषेक को कौन-सा नाम देना चाहेंगे, बासित अली ने उन्हें “मैस्ट्रो (Maestro)” का नाम दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि अगर अभिषेक वनडे क्रिकेट भी खेलते हैं तो शुरुआती दस ओवरों में ही पूरी दुनिया को हिला देने की क्षमता रखते हैं।


