पैरालम्पिक 2024 : म.प्र. अकादमी की प्राची और पूजा कल करेंगी अपने अभियान की शुरूआत

0

भोपाल: म.प्र. राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा कल से अपने पेरिस पैरालम्पिक के अभियान की शुरूआत करेंगी। उल्लेखनीय है कि यह प्राची का दूसरा ओलम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। कल व्ही.एल.-02 200 मी (Women’s 200m – VL2 Heat 1) इवेन्ट में प्राची यादव हीट मुकाबले खेलेंगी।हीट के मुकाबले दोपहर 1:50 बजे प्रारंभ होंगे। वही अकादमी की ही खिलाड़ी पूजा ओझा केएल-01 200 मी (Women’s 200m – KL1 Heat 2) इवेन्ट के हीट मुकाबले खेलेंगी। हीट मुकाबले दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होंगे। दोनों ही खिलाडिय़ों को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेशित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here