पैरालम्पिक 2024 : म.प्र. जूडो अकादमी के कपिल कल खेलेंगे कांस्य पदक का मुकाबला

0

भोपाल: 28 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक पैरालम्पिक 2024 का आयोजन पेरिस (फ्रांस) किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कपिल परमार म.प्र. राज्य जूडो अकादमी के बोर्डिंग स्कीम के खिलाड़ी है। अपने पहले पैरालम्पिक में कपिल कांस्य पदक का मैच खेलेंगे। कपिल का मैच ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के विरूद्ध होगा। कपिल मूलत: सीहोर के निवासी है। वर्ष 2009-10 में करेंट लगने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। कपिल 80 प्रतिशत ब्लांइड है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जूडो को खेलना प्रारंभ किया था। यह उनका पहला पैरालम्पिक है। कपिल अबतक 17 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 08 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतरराष्ट्रीय पदक अर्जित किये हैं।

पैरालम्पिक गेम्स में खेल अकादमी के ब्लांइड जूडो खिलाड़ी कपिल परमार कांस्य पदक के लिए मुकाबला लडेंग़े। पेरिस (फ्रांस) में आयोजित पैरालम्पिक गेम्स के ब्लाइंड जूडो पुरूष व्यक्तिगत -60 किग्रा. छ्व.1 स्पर्धा में क्वालिफाय मैंच न होकर सीधा क्वार्टर फायनल मुकाबला खेला गया। यह क्वार्टर फायनल मुकाबला भारत के कपिल परमार और वेनेजुएला के ब्लेंको एम.डी. के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में खेल अकादमी के खिलाड़ी कपिल परमार ने वनेजुएला के ब्लेंको एम.डी को 10-0 अंकों से करारी क्विकस्त देकर सेमीफाइन मुकाबले में प्रवेश किया।

आज ही खेले गये ब्लाइंड जूडो पुरूष व्यक्तिगत -60 किग्रा. छ्व.1 स्पर्धा के समीफायनल मुकाबले में अकादमी के कपिल परमार और ईरान के खिलाड़ी सैय्यद बानीताबा खुररम के मध्य खेला गया, जिसमें ईरान के खिलाड़ी बानीताबा खुररम ने कपिल परमार को 1-0 के अंतर से परास्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here