PBKS vs MI: महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे से सामने आई एक बुरी खबर

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मनसिंह स्टेडियम में आज यानी 26 मई को खेला जाएगा। पंजाब 13 मैचों में 17 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई 16 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर। टॉप 2 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह अहम मैच है। अगर पंजाब यह मैच जीतती है तो वह शीर्ष पर ग्रुप स्टेज को फिनिश कर सकते हैं। दूसरी ओर, अगर मुंबई जीतती है तो उनके पास टॉप 2 में पहुंचने का एक मौका होगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह बड़ा मैच है। लेकिन, इससे पहले ही पंजाब के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की चोटिल होने की खबर सामने आई है।

भारत और पंजाब के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल बीते शनिवार को चोटिल होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेले थे। वहीं ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, चहल मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी रिस्ट इंजरी की वजह से नहीं खेल पाएंगे। लेकिन टीम को उम्मीद है कि चहल प्लेऑफ से पहले ठीक हो जाएंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को बड़े मैच में पंजाब किंग्स के चहल की कमी खल सकती है।

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2025 में अब तक पंजाब किंग्स के लिए 12 मैच खेले हैं और 14 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि चहल ने इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। अगर चहल समय के साथ फिट हो जाते हैं तो प्लेऑफ में भी वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

11 साल के लंबे समय अंतराल के बाद पंजाब किंग्स ने इस सीजन आईपीएल में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले 2014 में फ्रेंचाइजी ने क्वालीफाई किया था, जिसमें वह फाइनल तक पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here