PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें लीग मुकाबले में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों ने अभी तक इस सीजन में 3-3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स ने 3 में से दो मुकाबलों में जहां जीत हासिल की है तो वहीं एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ एक मुकाबले को अपने नाम किया है और दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ 7 मुकाबले ही अपने नाम कर सकी है। अगर हालिया रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले 6 मैचों में भी सनराइजर्स हैदराबाद का दबदबा देखने को मिला है, जहां उसने 5 मुकाबले जीते हैं और पंजाब को सिर्फ एक जीत मिली है। हालांकि इस सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहतर रहा है और टीम 5 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

PBKS vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद – ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा

पंजाब किंग्स – प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

पंजाब किंग्स – नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।
सनराइजर्स हैदराबाद – जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामेंदु मेंडिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here