T20 वर्ल्ड कप नाकामी के बाद PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी सजा

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत इस समय कुछ वैसी ही है जैसे “आसमान से गिरे तो खजूर में अटके।” एक तरफ टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बेइज्जत होकर बाहर हो गई, तो दूसरी तरफ अब उनके अपने क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगा दिया। यानी दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों पर खराब प्रदर्शन के लिए 5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया गया कि यह फैसला भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद ही ले लिया गया था। अब अधिकारियों ने खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि बहुत हुआ, अब आर्थिक फायदा आपके प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा। बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन से नाखुश है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 5 मिलियन का जुर्माना लगाया गया है। पीसीबी द्वारा खिलाड़ियों से रुख साफ करते हुए कहा गया है कि अगर अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाता है तो खराब प्रदर्शन के लिए पेनल्टी भी लगाई जा सकती है। टीम को भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद ही इसकी जानकारी दे दी गई थी।

पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सैलरी और जुर्माने का हाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। हर कैटेगरी के खिलाड़ी को तय मासिक सैलरी के साथ-साथ आईसीसी रेवेन्यू शेयर का भी हिस्सा मिलता है। पाकिस्तान के मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026) के तहत फिलहाल किसी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया है।

कैटेगरी मासिक सैलरी (रुपये) मासिक सैलरी ICC रेवेन्यू शेयर (रुपये)
A 4.5 मिलियन 2.07 मिलियन
B 3 मिलियन 1.5525 मिलियन
C 1 मिलियन 1.035 मिलियन
D 7,50,000 5,17,500
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहा?

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन मिश्रित रहा। ग्रुप स्टेज में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मामूली अंतर से जीत हासिल की और यूएसए को हराया, लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को मात दी। हालांकि, तीनों टेस्ट न खेलने वाले टीमों को हराने के बावजूद सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली। सुपर-8 के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को केवल 5 रन के मामूली अंतर से हराया, लेकिन यह जीत उन्हें सेमीफाइनल की रेस में आगे नहीं ले गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम ने अंत में पर्याप्त रन नहीं बनाए और श्रीलंका को 147 रन तक रोकने में नाकाम रही। इसी वजह से बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here