टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल: साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड और भारत vs इंग्लैंड, मुकाबले कोलकाता और मुंबई में

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड खत्म हो गया है और इस स्टेज के आखिरी मैच के साथ चौथा सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो गया है। भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहे, जबकि ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को इंग्लैंड और भारत के बीच होगा, जिसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला जाएगा। इन तीनों मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल: 04 मार्च 2026: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (कोलकाता)।
दूसरा सेमीफाइनव: 05 मार्च 2026: इंग्लैंड बनाम भारत/वेस्टइंडीज (मुंबई)।
फाइनल: 08 मार्च 2026: अहमदाबाद: अभी तय नहीं।

भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमने-सामने

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से मात दी थी। इन दोनों टूर्नामेंटों में 2022 में इंग्लैंड और 2024 में भारत ने चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया था, जिससे इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच तीव्र प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here