मध्य प्रदेश सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड सहित जीते कुल 12 मेडल

0

भोपाल। मध्य प्रदेश सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शिलांग में आयोजित तीसरी नार्थ ईस्ट रेगाटा नेशनल रैंकिंग सेलिंग चैम्पियनशिप में 5 गोल्ड,चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में आठ राज्यों की टीमों ने भागीदारी की थी। इस तरह इस टूर्नामेंट में कुल 81 खिलाड़ियों ने छह दिनों तक लहरों के बीच संतुलन बनाया। इसमें नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल के 32 खिलाड़ी शामिल रहे। भोपाल के शशांक बाथम बेस्ट सेलर चुने गए। उन्हें कर्नल जग्गी ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।भोपाल के लिए वासु चंद्रवंशी ने इल्का-4 क्लास में गोल्ड जीता। दूसरा गोलड भी इसी कैटेगरी में शगुन झा ने दिलाया। इल्का सिक्स ओपन कैटेगरी में शशांक बाथम ने गोल्ड जीता। जबिक 420 मिस्क में एकलव्य बाथम, वंशिका सिकरवार ने गोल्ड जीता। पांचवां गोल्ड अनुज शर्मा ने दिलाया। इसके बाद रजत जीतने वालों में राजवीर यादवच, आस्था पांडे, अक्षत कुमार दोहरे और समृद्धि बाथम पार्थ सिंह चौहान शामिल हैं। इनके अलावा अंकित सिसोदिया, अजय यादव और समर पांचेशवर ने ब्रॉन्ज जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री विश्वास सारंग में बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here