रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, काश मेरे और अधिक अर्धशतक होते, ‘किस्मत मेरे साथ थी’

0

नई दिल्ली: अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस पर मुंबई इंडियंस की जीत में अहम योगदान देकर खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि काश उनके खाते में अब तक 4 से ज्यादा अर्धशतक होते। रोहित ने 50 गेंद में 81 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई इंडियंस को 5 विकेट पर 228 रन बनाने में मदद की। यह स्कोर गुजरात टाइटंस पर 20 रन की जीत के लिए काफी और 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के साथ क्वालिफायर 2 की भिड़ंत के लिए पर्याप्त था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, ‘मैंने (इस आईपीएल सीजन में) केवल 4 अर्द्धशतक लगाए हैं। मुझे लगता है कि मैं और अधिक अर्द्धशतक लगा सकता हूं। मैं एलिमिनेटर खेलने के महत्व को समझता हूं। यह पूरी टीम का प्रदर्शन था।’ रोहित शर्मा 410 रन के साथ मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, यह आंकड़ा सूर्यकुमार यादव के 673 रन से काफी कम है।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोहित शर्मा ने पारी के दौरान मिले कुछ मौकों के महत्व को भी रेखांकित किया। रोहित शर्मा ने कहा, ‘किस्मत मेरे साथी थी। मुझे पता था कि मुझे इसका अधिकतम लाभ उठाना होगा। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका और टीम को अच्छी स्थिति में ला सका। मैंने खेल में पहले भी वे सभी शॉट खेले हैं, लेकिन दुर्भाग्य से जिनको मैंने लगाया वहां फील्डर थे। हालांकि, मैं भाग्यशाली रहा क्योंकि वे कैच छूट गए।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने कहा, ‘यह मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण था, यह पूरी तरह से टीम परफॉर्मेंस थी और मैं खुश हूं। मैं जब भी मैच खेलता हूं तो यही सोचता हूं कि कैसे अपना बेस्ट दे सकता हूं और टीम के कैसे काम आ सकता हूं। आज चीजें मेरे पक्ष में भी गईं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे इन मौकों को भुनाना है। बाद में ओस आई लेकिन बॉलर्स ने बढ़िया गेंदबाजी की। हमें पता था कि ओस आने के साथ यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।’

रोहित ने मुंबई इंडियंस (MI) की पारी को शानदार शुरुआत देने में मदद करने के लिए अपने सलामी जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो की सराहना की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘मैंने वर्षों से बेयरस्टो को दूसरे टीम के लिए खेलते देखा है। हम जानते हैं कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं। उन्होंने अपने मौके भुनाए और यह कारगर रहा।’, रोहित ने कहा, ‘हम हमेशा इस तरह की शुरुआत की तलाश में रहते हैं।’ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित और बेयरस्टो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘जॉनी ने जिस तरह से शुरुआत की, उसने हमारे लिए डेब्यू किया और रोहित ने जिस तरह से बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना समय लिया। जब आप महत्वपूर्ण खेल में होते हैं तो ये सभी अंतर मदद करते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here