नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो डेफलिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। भारतीय दल ने इस बार शानदार खेल दिखाते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए—जिसमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है, और पीएम मोदी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके संघर्ष, समर्पण और दृढ़ता की प्रशंसा की।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘टोक्यो में 25वें समर डेफलिंपिक्स 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए हमारे डेफलिंपियंस को बहुत-बहुत बधाई। 9 स्वर्ण सहित 20 पदक की अब तक की सबसे अच्छी मेडल टैली के साथ, हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पक्का इरादा और लगन से शानदार नतीजे मिल सकते हैं। हर एथलीट, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई। पूरे देश को आप सभी पर गर्व है।’


