Points Table: बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार के बाद WTC Final में कैसे पहुंच सकता है भारत?

0

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में सोमवार (30 दिसंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 184 रन से हार के बाद भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC Final 2025) में पहुंचे की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा। इस हार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद भारत का पीसीटी 55.89 से घटकर 52.77 हो गया। इस साइकल में भारत की यह सातवीं हार है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस साइकल में अपनी 10वीं जीत के साथ फाइनल खेलने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाया। उसका पीसीटी 58.89 से बढ़कर 61.45 हो गया। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर जीत के साथ अगले साल लॉर्ड्स में फाइनल के लिए खेलने के लिए जगह पक्की कर ली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया यदि 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट को ड्रा करा लेता है या जीत लेता है तो वह भारत को डब्ल्यूटीसी की से बाहर कर सकता है।

WTC फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा?

ऑस्ट्रेलिया से बॉक्सिंग डे टेस्ट हारकर भारतीय टीम अब अपने बलबूते डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। सिडनी में जीत दर्ज करने पर भारत का पीसीटी 55.26 हो जाएगा, जिससे उम्मीदें जिंदा रहेंगी। अगर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका कम से कम 1-0 के अंतर से भी हरा दे तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। यदि भारत अगला टेस्ट ड्रा करा लेता है तो उसका पीसीटी 51.75 होगा और वह रेस से बाहर हो जाएगा। ऐसी स्थिति में श्रीलंका में दोनों टेस्ट हारने से भी ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी भारत से आगे ज्यादा रहेगा।

WTC Points Table After IND vs AUS 4th Test
टीमें मैच जीते हारे टाई ड्रॉ बेनतीजा पॉइंट्स PCT
दक्षिण अफ़्रीका 11 7 3 0 1 0 88 66.67
ऑस्ट्रेलिया 16 10 4 0 2 0 118 61.46
भारत 18 9 7 0 2 0 114 52.78
न्यूजीलैंड 14 7 7 0 0 0 81 48.21
श्रीलंका 11 5 6 0 0 0 60 45.45
इंग्लैंड 22 11 10 0 1 0 114 43.18
बांग्लादेश 12 4 8 0 0 0 45 31.25
पाकिस्तान 11 4 7 0 0 0 40 30.3
वेस्टइंडीज 11 2 7 0 2 0 32 24.24

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here