350 इटंरनेशनल मैचों में अंपायरिंग करने वाले पूर्व अंपायर ने जायसवाल के आउट होने के फैसले को बताया सही

0

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब है। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के साथ भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। जायसवाल लगातार दूसरी पारी में शतक से चूक गए। हालांकि, उन्हें आउट देने को लेकर विवाद हो गया। पैट कमिंस की शॉट बॉल को हुक करने के प्रयास में वह विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैच दे बैठे।

मैदानी अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट नहीं दिया। पैट कमिंस ने रिव्यू लिया। स्निको पर कोई स्पाइक नहीं दिखा, लेकिन थर्ड अंपायर ने जूम करके देखा तो ऐसा लग रहा था कि गेंद बल्ले से लगकर गई है। थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया। इस फैसले को लेकर विवाद हो गया। यशस्वी जायसवाल भी नाखुश थे। उन्होंने मैदानी अंपायर से बहस भी की। दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने थर्ड अंपायर को फैसले को सही बताया।

साइमन टॉफेल ने क्या कहा?

साइमन टॉफेल ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल 7 पर कहा, “मेरे विचार में निर्णय आउट था। थर्ड अंपायर ने अंत में सही निर्णय लिया। टेक्नोलॉजी प्रोटोकॉल के अनुसार अंपायर को डिफलेक्शन दिखता है तो फैसला लेने के लिए आगे किसी अन्य प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है। साफ डिफलेक्शन निर्णायक सबूत है। इस विशेष मामले में हमने थर्ड अंपायर ने एक अन्य टेक्नोलॉजी का उपयोग किया। इसमें किसी वजह से डिफलेक्शन को सही साबित करने के लिए ऑडियो का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला। अंत में थर्ड अंपायर ने सही काम किया और अंपायर के फैसले को पलट दिया। मेरे विचार में सही निर्णय लिया गया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here