नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में बुधवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी, लेकिन इस जीत के बावजूद अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ। पंजाब किंग्स पहले स्थान पर कायम है, जबकि आरसीबी दूसरे नंबर पर बनी हुई है। गुजरात टाइटंस इस सीजन 10 अंकों तक पहुंचने वाली पांचवीं टीम बन गई और टीम पांचवें स्थान पर बरकरार रही। आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के भी 12-12 अंक हैं, जिससे शीर्ष स्थानों की जंग और रोमांचक हो गई है।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर बरकरार हैं। विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। केएल राहुल टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल की टॉप-5 में एंट्री हो गई है। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। ईशान मलिंगा दूसरे नंबर पर खिसक गए। कगिसो रबाडा की टॉप-5 में एंट्री हो गई है।
आईपीएल 2026 अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज रेस

आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, फैंस हुए खुश
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार (30 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को आउट कर बड़ा इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। भुवनेश्वर ने यह खास उपलब्धि अपने 325वें मैच में हासिल की। भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल के नाम 337 मुकाबलों में 391 विकेट दर्ज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 278 मैचों में 347 विकेट लिए हैं।



