पंजाब-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका अपडेट, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की सूची

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब पंजाब के 11 अंक हो गए हैं और टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।

पंजाब से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अब अंकतालिका में 8वें नंबर पर ही बनी हुई है। इस हार के बाद भी इस टीम के कुल 4 अंक हैं, लेकिन उनकी पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अंकतालिका में आरसीबी दूसरे तो वहीं राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद चौथे जबकि दिल्ली कैपिटल्स अभी 5वें नंबर पर 6-6 अंक के साथ मौजूद है।

पंजाब-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 6 5 0 11 1.42
आरसीबी 6 4 2 8 1.171
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 8 0.599
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 6 0.566
दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 6 0.31
गुजरात टाइटंस 5 3 2 6 0.018
चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 4 -0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 4 -1.173
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 3 -0.879
मुंबई इंडियंस 5 1 4 2 -1.076
चौथे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2029 में 29वें मैच यानी पंजाब और लखनऊ के बीच मैच खत्म हो जाने के बाद अगर टॉप-5 बैटर की बात करें तो इसमें वैभव सूर्यवंशी ने एंट्री मार ली है। वैभव ने केकेआर के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और अब वो चौथे नंबर पर आ गए। उनके 6 मैचों में अब 246 रन हो चुके हैं। हेनरिक क्लासेन 283 रन के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो अंशुल कंबोज अब भी 13 विकेट के साथ पहले जबकि प्रिंस यादव दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

पंजाब-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बैटर
खिलाड़ी मैट पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 6 6 283 47.17 144.39 19 10
शुभमन गिल 4 4 251 62.75 154.94 24 10
विराट कोहली 6 6 247 49.4 157.32 28 8
वैभव सूर्यवंशी 6 6 246 41 236.54 24 20
रजत पाटीदार 6 6 230 46 212.96 12 22
पंजाब-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
अंशुल कंबोज 6 21.4 130 13 16.23 211 0 0
प्रिंस यादव 6 22 132 11 17.18 189 0 0
प्रसिद्ध कृष्णआ 5 20 120 11 16.73 184 1 0
भुवनेश्वर कुमार 6 24 144 10 20 200 0 0
रवि बिश्नोई 6 20 120 10 19 190 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here