22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

पोंटिंग ने चुने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-5 खिलाड़ी, संजू और साबिहजादा को दिए इतने अंक

नई दिल्ली : रिकी पोंटिंग ने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर टॉप-5 खिलाड़ियों का चयन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इन खिलाड़ियों को रेट करते हुए उन्हें 10 में से अंक भी दिए। पोंटिंग की इस सूची में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली, जिन्होंने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से खास प्रभाव छोड़ा।

पोंटिंग की रेटिंग में विल जैक्स को मिले फुल मार्क्स

रिकी पोंटिंग ने अपनी लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स को रखा जिन्होंने इस बार अपने प्रदर्शन के दम पर 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड इस सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे भारत से हार का सामना करना पड़ा था। पोंटिंग ने विल जैक्स को 10 में से 10 अंक दिए और अपनी लिस्ट में पहले स्थान पर रखा।

संजू-बुमराह को मिले 9.5 अंक

पोंटिंग ने अपनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन को रखा और उन्हें 10 में से 9.5 अंक दिए। संजू इस सीजन में भारत के लिए बेस्ट स्कोरर रहे थे और 5 मैचों में 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। तीसरे नंबर पर पोटिंग ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा जिन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे और उन्हें भी 10 में से 9.5 अंक पोंटिंग ने दिए।

टी20 वर्ल्ड कप प्रदर्शन पर फरहान को 8.5 अंक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिकी पोंटिंग ने अपनी रेटिंग में टिम सीफर्ट को चौथे स्थान पर रखा और उन्हें 10 में से 9 अंक दिए। सीफर्ट का प्रदर्शन पूरे ICC Men’s T20 World Cup 2026 में शानदार रहा, जहां उन्होंने 8 मैचों में 326 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। पोंटिंग ने पांचवें स्थान पर साहिबजादा फरहान को रखा। पाकिस्तानी ओपनर ने 6 मैचों में 2 शतकों की मदद से 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके इस प्रदर्शन के लिए पोंटिंग ने उन्हें 10 में से 8.5 अंक दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles