30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

नवदुनिया के प्रभात ने जमाया टूर्नामेंट का पहला शतक

भोपाल। प्रभात शुक्ला ने 21वें आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला शतक जमाया। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली, जिससे नवदुनिया ने पत्रिका को 31 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिन के एक अन्य मैच में प्राइम टाइम्स ने खास प्रचार को 27 रनों से हराया।ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को नवदुनिया ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 157 रन बनाए। प्रभात के शतक के अलावा स्वामी ने 20 रन बनाए। मुकेश विश्वकर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में पत्रिका 16.4 ओवर में 126 रनों पर आउट हो गई। अंशुल ने 39, शैलेंद्र ने 20 और राहुल ने 19 रनों की पारी खेली।

हेमंत जोशी ने पांच विकेट झटके। सत्येश को दो सफलता मिली। हेमंत और प्रभात डिजीआना संयुक्त मैन आाफ द मैच चुने गए। उन्हें हॉकी ओलंपियन सैयद जलालउद्दीन रिजवी और मप्र शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में प्राइम टाइम्स ने 178 रन बनाए। इसमें फैजी ने 38 और कप्तान शेखर दीक्षित ने 32 रन बनाए। सुरेश ने चार विकेट लिए। जवाब में खास प्रचार की टीम नौ विकेट पर 151 रनों तक पहुंच पाई। नीतेश ने 28 और श्याम ने 24 रन बनाए। शेखर ने तीन विकेट झटके। शेखर मैन आफ द मैच रहे।

आज के मैच

दैनिक जागरण बनाम हरिभूमि
सुबह 9.00 बजे

अरेरा अकादमी बनाम मयंक अकादमी
12.00 बजे

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles