एनएसटी न्यूज, भोपाल। Madhya Pradesh Cricket Association द्वारा आयोजित अंडर-22 इंटर डिवीजनल वनडे टूर्नामेंट 2026 में भोपाल डिवीजन ने कप्तान Prarabdh Mishra के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सागर डिवीजन को 82 रनों से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने 85 गेंदों में 86 रनों की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि Shivansh Chaturvedi ने 35 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर टीम को तेज़ फिनिश दिया। इसके अलावा Vikas Sharma ने 50 रनों का योगदान दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर डिवीजन की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 248 रन ही बना सकी। सागर के लिए Aryan Pandey ने 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि Dhruv Chaurasia ने 48 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भोपाल की ओर से गेंदबाजी में Animesh Singh ने 3 विकेट लिए, जबकि प्रारब्ध मिश्रा और Tanishq Yadav ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ भोपाल को 4 अंक मिले। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रारब्ध मिश्रा को लगातार दूसरे मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि फील्डिंग के लिए सागर के ध्रुव चौरसिया और भोपाल के किंशुक श्रीवास्तव को सराहा गया।


