एनएसटी न्यूज, भोपाल। Madhya Pradesh Cricket Association के तत्वावधान में आयोजित अंडर-18 भाऊ साहेब निंबालकर ट्रॉफी के चार दिवसीय मुकाबले में भोपाल डिवीजन ने पहले दिन मजबूत स्थिति हासिल की। जबलपुर के नीमखेड़ा मैदान पर रेस्ट ऑफ एमपी “B” के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। टीम के लिए Ojas Shukla ने 69 रनों की अहम पारी खेली, जबकि Kanishk Gautam ने 38 रन, Malay Srivastava ने 32 रन, Alif Hasan ने 28 रन और Aarav Masih ने 27 रनों का योगदान दिया। रेस्ट ऑफ एमपी “B” की ओर से गेंदबाजी में Yuvraj Kansana ने 4 विकेट झटककर भोपाल की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाने की कोशिश की, जबकि Sarthak Verma ने 2 विकेट हासिल किए। मैच का दूसरा दिन सोमवार को खेला जाएगा, जहां भोपाल की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ना चाहेगी।


