युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संभाला पदभार

0

– टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित समारोह में युवाओं के सशक्तिकरण, रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

एनएसटी न्यूज, भोपाल। TT Nagar Stadium में आयोजित समारोह में युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष Praveen Sharma ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए युवा कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यालय से तात्या टोपे स्टेडियम तक स्वागत यात्रा निकाली गई, जहां विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, महिलाओं और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने से पहले प्रवीण शर्मा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और विकास का संकल्प लिया। समारोह में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Vishvas Kailash Sarang और उच्च शिक्षा मंत्री Inder Singh Parmar विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हें नवाचार, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है।

अपने संबोधन में प्रवीण शर्मा ने कहा कि युवा आयोग प्रदेश सरकार और युवाओं के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभाएगा। नई इंडस्ट्रीज के माध्यम से युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल निर्माण और रोजगारोन्मुखी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विश्वास जताया कि प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में युवा आयोग प्रदेश के युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here