कोलकाता. Rachin Ravindra ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट दौरे की तैयारी के लिए Kolkata Knight Riders का कैंप छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर के बाहर होने की पुष्टि शुक्रवार को केकेआर ने की। रचिन अब न्यूजीलैंड लौटकर रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी करेंगे, जिसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने रचिन रवींद्र को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम में भारतीय बल्लेबाजों और विदेशी ऑलराउंडर Cameron Green की मौजूदगी के कारण वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके।
रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के नियमित मध्यक्रम बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड का यह उनका पहला टेस्ट दौरा होगा। हाल के टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 165 रन बनाने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 176 रन और नाबाद 72 व 46 रन की पारियां खेली थीं। न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड दौरे से पहले 27 मई से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।


