Prince Deep का बड़ा बयान: हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में डबल नॉमिनेशन से बढ़ा आत्मविश्वास

0

नई दिल्ली : सीनियर टीम में अभी तक शुरुआत नहीं करने के बावजूद युवा गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह को हॉकी इंडिया के सालाना आयोजन में दो नामांकन मिलकर उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत है। 21 वर्षीय प्रिंस दीप, जो इस समय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविरों में अभ्यास कर रहे हैं, को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और हॉकी इंडिया जुगराज सिंह वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार शुक्रवार को आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे, और इस उपलब्धि ने युवा खिलाड़ी के मान्य को और मजबूत किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस दीप सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं। ऐसे पुरस्कारों के लिए नामांकन पाने में आमतौर पर समय लगता है, लेकिन मुझे यह मौका जल्दी मिल गया। टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन और देश के शीर्ष गोलकीपरों के साथ अपना नाम देखकर काफी प्रेरणा मिल रही है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा, “भारत के पास बेहतरीन गोलकीपर हैं और उनके बीच नामांकन पाना, वह भी सीनियर टीम में पदार्पण से पहले, मेरे लिए बेहद खास है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मुझे भरोसा मिला है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘यह इस सम्मान से मिला सबसे बड़ा तोहफा है। इससे खुद पर संशय नहीं रह गया और आगे अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। अब मुझे पता है कि मैं सही राह पर हूं और लगातार सुधार करता रहूंगा।’ प्रिंस दीप 2024 FIH जूनियर एशिया कप में स्वर्ण, जोहोर कप 2025 में रजत और पिछले साल चेन्नई में FIH जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। पठानकोट के रहने वाले प्रिंस दीप ने शुरूआत फुल बैक के रूप में बटाला की चीमा हॉकी अकादमी में की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया, ‘मैं फुटबॉल में गोलकीपर के रूप में खेलता था और कुछ अच्छे गोल बचाए। मेरे कोचों ने मेरा कद देखकर हॉकी में गोलकीपिंग का सुझाव दिया। वहीं से शुरूआत हुई।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here