नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 में ओपनिंग जोड़ी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरकार विराम लगा दिया है। संजू सैमसन की टीम में शामिल होने के बाद माना जा रहा था कि वह ओपनिंग करेंगे, जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ क्रिकेट एक्सपोर्ट्स उन्हें नंबर तीन पर ज्यादा प्रभावी मान रहे थे। इन सभी कयासों के बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया कि ओपनिंग की जिम्मेदारी वही संभालेंगे और साथ ही अपने जोड़ीदार के नाम का भी खुलासा कर दिया, जिससे CSK की बल्लेबाजी क्रम की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ करेंगे शुरुआत
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान IPL 2026 के लिए टीम की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब उनसे पूछा गया कि इस सीजन में CSK के लिए ओपनिंग कौन करेगा—रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन, या फिर रुतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे, या संजू सैमसन के साथ आयुष म्हात्रे—तो उन्होंने बिना किसी हिचक के साफ कहा कि इस बार उनकी टीम के लिए रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ही ओपनिंग करेंगे। यह कहते ही वह मुस्कुरा दिए, जिससे साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट इस जोड़ी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
MS Dhoni को लेकर सस्पेंस बरकरार, अभी तक कुछ भी साफ नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बातचीत के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ से विकेटकीपर-बैटर एमएस धोनी की बैटिंग पोजिशन के बारे में भी पूछा गया, लेकिन इसके बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अगर सीएसके के लिए संजू और ऋतुराज गायकवाड़ ओपन करते हैं तो फिर तीसरे नंबर पर कौन होगा इसके लिए भी इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि आयुष तीसरे नंबर पर आ सकते हैं, लेकिन इस टीम में अन्य कई बैटर हैं जो इस पोजिशन पर खेल सकते हैं यानी आयुष के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
T20 वर्ल्ड कप में चमके Sanju Samson, बल्ले से दिखाया दम
संजू सैमसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और IPL 2026 से पहले ICC Men’s T20 World Cup 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और सिर्फ 5 मैचों में 199 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 321 रन ठोक दिए। सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में भी संजू ने दमदार पारियां खेलीं और टीम की जीत के हीरो साबित हुए। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को अब उनसे IPL 2026 में भी इसी तरह के मैच-विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी।


