PSL 2026 की शुरुआत में ही पाकिस्तान की फजीहत, सफेद गेंद हुई गुलाबी और जर्सी का रंग छूटा

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज़ 26 मार्च से हुआ, लेकिन पहले ही दिन एक अजीब घटना ने सबका ध्यान खींच लिया और पाकिस्तान क्रिकेट की बेइज्जती हो गई। टूर्नामेंट का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। मुकाबले के दौरान हैदराबाद की फील्डिंग के समय गेंद का रंग अचानक सफेद से गुलाबी हो गया। यह नज़ारा कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बाद में पता चला कि खिलाड़ियों ने गेंद को अपनी लाल (मैरून) जर्सी पर रगड़ा, जिससे उसका रंग गेंद पर चढ़ गया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया।

हैदराबाद की टीम के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने भी बताया कि गेंद कैसे सफेद से गुलाबी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अंपायर से भी की गई और दूसरे ओवर में ही ऐसा हुआ। मैंने कभी ऐसा पहले नहीं देखा था। यह कपड़े से ही ऐसा हुआ होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले मैचों में यह सही किया जाएगा। इस वाकिये के बाद सोशल मीडिया पर भी पड़ोसी देश का मजाक उड़ने लगा।

हैदराबाद किंग्समेन की फ्रेंचाइजी ने भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और मैच के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लाहौर कलंदर्स पर तंज कसा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने लिखा कि विरोधी टीम को पहला “पिंक बॉल” मैच जीतने के लिए बधाई। इस पोस्ट के बाद मामला और गर्म हो गया और पाकिस्तानी फैंस नाराज़गी जताते नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पीएसएल मैनेजमेंट को जमकर ट्रोल किया। लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि कम से कम खिलाड़ियों की किट तो ब्रांडेड और बेहतर क्वालिटी की होनी चाहिए, ताकि इस तरह की शर्मनाक स्थिति दोबारा न बने।

हैदराबाद पर भारी पड़ा लाहौर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को शानदार अंदाज़ में मात दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लाहौर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम दबाव में नजर आई और 20 ओवर में 130 रन पर ही सिमट गई। लाहौर की जीत में फखर ज़मान ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 39 गेंदों में 53 रन की बेहतरीन पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here