134वें डूरंड कप के लिए पंजाब एफसी ने युवा खिलाड़ियों से सजी 25 सदस्यीय टीम घोषित की

0

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका, टीम 3 अगस्त से असम में खेलेगी अपने मुकाबले

मोहाली. पंजाब एफसी ने 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी 25 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देश के अलग-अलग शहरों में खेला जा रहा है। पंजाब एफसी को ग्रुप डी में रखा गया है और टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले असम के कोकराझार स्थित एसएआई स्टेडियम में खेलेगी। टीम के मुख्य कोच पनागियोटिस डिल्मपेरिस ने पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पिछले सीज़न से बने हुए हैं और कई होनहार अकादमी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। उन्होंने कहा, “यह टीम युवा और जोश से भरी है, जिसमें संतुलन भी है। हमें उम्मीद है कि हम टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करेंगे।” टीम में कुछ नए खिलाड़ी जैसे मुहम्मद उवैस और बिजॉय वर्गीज भी शामिल किए गए हैं। राकेश मैतेई को केरला ब्लास्टर्स से एक और सीज़न के लिए लोन पर रखा गया है। वहीं रंजीत पांडे वापस लौटे हैं, जिन्होंने पिछला सीज़न गोकुलम केरल एफसी में लोन पर बिताया था।

टीम में कुल 11 अकादमी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें आयुष देशवाल, परमवीर सिंह, मैंगलेंथांग किपगेन, सिंगामायुम शामी, मुहम्मद सुहैल, ओमांग डोडुम, विशाल यादव और ऋषिकांत मैतेई जैसे खिलाड़ी हैं, जो पहले ही सीनियर टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं।इसके अलावा रिज़र्व टीम के कप्तान मानव सिंह, उशम थौंगम्बा सिंह और कोंसम सनातोई सिंह को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। क्लब के तकनीकी निदेशक निकोलाओस टोपोलिआतिस ने कहा, “हम युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की मजबूत टीम तैयार करना चाहते हैं। हमें भरोसा है कि यह टीम पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करेगी।” पंजाब एफसी 3 अगस्त को अपना पहला मैच काबी अंग्लोंग मॉर्निंग स्टार एफसी के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 6 अगस्त को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस एफटी और 9 अगस्त को बोडोलैंड एफसी से भिड़ेगा।

पंजाब एफसी की 25 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: आयुष देशवाल, मुहीत शब्बीर, रविकुमार

डिफेंडर: बिजॉय वर्गीज, खैमिंगथांग लुंगदिम, मानव सिंह, मुहम्मद उवैस, सुरेश मैतेई, परमवीर सिंह, राकेश मैतेई, थौंगम्बा सिंह

मिडफील्डर: लियोन ऑगस्टीन, मैंगलेंथांग किपगेन, निखिल प्रभु, प्रिंसटन रेबेलो, रिक्की शाबोंग, ऋषिकांत मैतेई, सिंगामायुम शामी, विनीत राय

फॉरवर्ड: मुहम्मद सुहैल एफ, निन्थोइंगानबा मितेई, ओमांग डोडुम, सनातोई सिंह, विशाल यादव, रंजीत सिंह पांडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here