रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, 100 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

0

NST NEWS, BHOPAL.  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन के चिकित्सा संकाय के योग विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित मुक्तधारा नाट्य विद्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया। आयुष मंत्रालय की इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” पर आधारित कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल के योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राहुल शर्मा रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। योग विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नेश पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योग को स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार बताया।

डॉ. राहुल शर्मा ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक एकाग्रता विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।  विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ने स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया। चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सी.पी. मिश्रा ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी योग की उपयोगिता को स्वीकार कर चुका है और यह जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों की रोकथाम में प्रभावी है।  कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अखिलेश विश्वकर्मा ने किया, जबकि अंत में निखिल मोदी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here