एनएसटी न्यूज, भोपाल। रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष मलखंभ टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अरिवानूर, तमिलनाडु पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर की यूनिवर्सिटीज़ की टीमें हिस्सा लेंगी। विश्वविद्यालय की पुरुष टीम में आदित्य गहलोत (बीपीईएस), पंकज गर्गमा (बीपीएड), यस ममोडिया (बीपीईएस), राजगुरु नंदेड़ा (पीजी डिप्लोमा योग), हेमंत धधोरिया (पीजी डिप्लोमा योग) और सागर सिंह चौहान (बीएससी) शामिल हैं। वहीं महिला टीम में पायल मांडवलिया (बीपीईएस), सोनू मांडवलिया (बीपीएड), छाया भाटिया (डिप्लोमा योग), महक सेन (डिप्लोमा योग), संजना प्रजापति (पीजी डिप्लोमा योग) और जेसिका प्रजापति (डिप्लोमा योग) हिस्सा ले रही हैं।टीम के साथ पुरुष वर्ग के कोच आयुष बम्बोरिया और महिला वर्ग की कोच नेहा सिसोदिया हैं। सतीश अहिरवार बतौर मैनेजर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी और रायसेन के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
Home Breaking News रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की महिला-पुरुष मलखंभ टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट...


