फेथ क्रिकेट क्लब ने नायर अकादमी को आठ विकेट से हराया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) द्वारा आयोजित गोविंद नारायण सिंह स्मृति “दाऊ साहब” कप अंडर-15 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में फेथ क्रिकेट क्लब ने नायर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया। यह मैच डीपीएस क्रिकेट मैदान पर खेला गया। नायर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में 113 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ऋषि ने नाबाद 48 रन और अंकुश ने 22 रन जोड़े। फेथ क्लब की ओर से आर्यवर्धन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि सूर्य प्रताप ने 2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करते हुए फेथ क्रिकेट क्लब ने 24 ओवरों में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। अनुयांश मिश्रा ने नाबाद 68 रन और तेजस बाथम ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। नायर अकादमी से सोहम और मार्क ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ फेथ क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यह जानकारी डॉ. सुशील सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता, भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here