27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: इंदौर और जबलपुर फाइनल में

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए, जिनमें इंदौर और जबलपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले सेमीफ़ाइनल में ग्वालियर और इंदौर आमने-सामने थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ग्वालियर की टीम 14.5 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। श्याम गुर्जर ने 24 रन और ‘मिस्टर 360’ निखिल ने 16 रन बनाए। इंदौर की ओर से कप्तान दीपेंद्र ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 2.5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। तनय पाटीदार और रेहान अंसारी ने भी अहम विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंदौर की टीम ने दबाव में संतुलित बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और 12.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमीफ़ाइनल मुकाबले में भोपाल और जबलपुर की टीमें आमने-सामने थीं। भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और टीम 16 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। फैज़ान क़ादिर ने 25 और कप्तान मनन शर्मा ने 24 रन बनाए। जबलपुर की ओर से आयुष तिवारी और संयम गीते ने 2–2 विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाज़ी की। जवाब में जबलपुर की टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बनाए और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। अम्बर शर्मा की 34 रन की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles