एलएनसीटी में वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता निर्णायक दौर में, टॉप-4 तय

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के मुकाबले अब निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। पूल ‘C’ के प्री-क्वार्टर फाइनल में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर ने कर्मवीर यूनिवर्सिटी, सतारा को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्री कौशल दास विश्वविद्यालय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अजमेर विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित कर टॉप-4 में जगह बना ली।पूल ‘D’ के प्री-क्वार्टर फाइनल में पारुल यूनिवर्सिटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, सीकर को 3-0 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में पारुल यूनिवर्सिटी ने भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय, पुणे को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया।इससे पहले लोक जागृति यूनिवर्सिटी और मणिपाल यूनिवर्सिटी पहले ही टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब चारों शीर्ष टीमों के बीच लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया है।आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु प्रणव मजूमदार को प्रतियोगिता निदेशक और पी.एस. ठाकुर को तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एफजीएसएन (FGSN) के माध्यम से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here