रेडिएंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग 6 अक्टूबर से

0
  • ब्रजेश द्विवेदी होंगे मुंबई मेवरिक्स के कप्तान, मप्र के सात खिलाड़ी मैदान में

रेडिएंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन 6 से 11 अक्टूबर तक आगरा में होगा। भारत के 22 राज्यों के साथ श्रीलंका, नेपाल और यूएई के करीब 80 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश के सात खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्य प्रदेश के ब्रजेश द्विवेदी मुंबई मेवरिक्स के कप्तान होंगे। पोलियो के कारण आई शारीरिक चुनौती के बावजूद ब्रजेश ने वर्ष 1999 में क्रिकेट शुरू किया और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वे 2023 भारत-नेपाल दिव्यांग टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा शारजाह में आयोजित दिव्यांग प्रीमियर लीग में मुंबई आइडल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

ब्रजेश वर्तमान में आई आई टी इंदौर में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे कहते हैं कि “यह मुकाम मेरे संस्थान आई आई टी इंदौर के सहयोग और प्रोत्साहन के बिना संभव नहीं था। संस्थान के समर्थन ने मुझे क्रिकेट को फिर से मजबूत करने और अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए काम करने की प्रेरणा दी।”

वर्ष 2019 से ब्रजेश ने मध्य प्रदेश में दिव्यांग क्रिकेटरों को तलाशने और उन्हें आगे बढ़ाने का अभियान शुरू किया। आज उनके साथ क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलते हुए बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के श्याम चकवा, मुकम्मिल, संजय कुमार साकेत, माखन सिंह राजपूत, दिनेश रामदीन सिंह, लक्की कराडिया और ब्रजेश द्विवेदी लीग में भाग लेंगे। मुकाबले आगरा के जेबी क्रिकेट ग्राउंड, बमरौली कटारा में होंगे। लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here