चार साहिबज़ादे क्रिकेट टूर्नामेंट में रेलवे गर्वित और अरेरा अकादमी की शानदार जीत

0

NST news, भोपाल. 2nd चार साहिबज़ादे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैच पेश किए। पहले मुकाबले में रेलवे गर्वित और शिवाय क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। शिवाय क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षय ने 57 और कार्तिक ने 19 रन का योगदान दिया। रेलवे गर्वित की ओर से सक्षम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे गर्वित की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवम पांडे ने 47 रन और अहद खान ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शिवाय क्रिकेट अकादमी की ओर से भावेश ने 2 विकेट लिए। रेलवे गर्वित ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए शिवम पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन के दूसरे मुकाबले में भोपाल क्रिकेट अकादमी और अरेरा अकादमी आमने-सामने रहीं। भोपाल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए, जिसमें युवराज ने 17 और तन्मय ने 11 रन बनाए। अरेरा अकादमी की ओर से आदित्य सोलंकी ने 4 और शानवी ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

जवाब में अरेरा अकादमी ने 14 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवराज ने 29 और गुरप्रीत ने 21 रन बनाए। भोपाल क्रिकेट अकादमी की ओर से तन्मय ने 1 विकेट लिया। अरेरा अकादमी ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। आदित्य सोलंकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के तहत अब पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला अरेरा अकादमी और अंकुर अकादमी के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here