एमपीएल 2026 के लिए रॉयल निमाड़ ईगल्स का हाई-परफॉर्मेंस कैंप शुरू

0

NST News, bhopal. मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2026 की तैयारियों को लेकर आईसेक्ट इंडिया समूह की पुरुष क्रिकेट टीम रॉयल निमाड़ ईगल्स ने भोपाल में हाई-परफॉर्मेंस कैंप की शुरुआत कर दी है। टीम के खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट के लिए आधुनिक प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के जरिए खुद को तैयार कर रहे हैं। कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि टीम इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

रॉयल निमाड़ ईगल्स टीम इस वर्ष कप्तान सरांश जैन और उपकप्तान हिमांशु मंत्री के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। टीम में कुमार कार्तिकेय सिंह, आनंद सिंह बैस, प्रणित पाटीदार, पारुष मंडल, पुष्कर विश्वकर्मा, प्रारब्ध वी मिश्रा, शिवांश चतुर्वेदी, कनिष्क दुबे, धर्मेश पटेल, कार्तिक राजोरिया, शांतनु रघुवंशी, अयान श्रीराज, अभिषेक मावी, देवेंद्र सिंह कठैत और शशांक पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कैंप में हेड कोच संजय पांडेय और डायरेक्टर क्रिकेट जी. सतीश कुमार खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें स्ट्रेंथ एंड पावर ट्रेनिंग, नेट सेशन, फील्डिंग ड्रिल्स, मैच सिमुलेशन प्रैक्टिस, रिकवरी सेशन और स्विमिंग पूल ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस, मानसिक मजबूती और मैच परिस्थितियों में निर्णय क्षमता विकसित करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

आईसेक्ट इंडिया समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष और टीम ओनर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रॉयल निमाड़ ईगल्स प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here