32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

बीडीसीए दाऊ साहब कप अंडर-15: रेलवे गर्वित, रेलवे यूथ और अरेरा अकादमी विजेता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब कप अंडर-15 इंटर क्लब/अकादमी टूर्नामेंट में गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। इन मैचों में रेलवे गर्वित, रेलवे यूथ और अरेरा क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की। बाबे अली मैदान पर शिवाय क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रेल्वे गर्वित ने 49.4 ओवर में 171 रन बनाए। अर्णव साहू ने 67 रन की अहम पारी खेली। शिवाय की ओर से काव्यांश ने 3 विकेट और हर्षित, नंदनी, भावेश ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में शिवाय अकादमी 44 ओवर में 116 पर ऑल आउट हो गई। श्रीविक तनेजा ने 34 रन बनाए। रेल्वे गर्वित से अक्षत सिंह ने 4 विकेट और हर्षिव व अर्णव ने 2-2 विकेट लिए। टीम ने मैच 55 रन से जीता।

अरेरा अकादमी 6 विकेट से जीती
फैथ मैदान पर अंकुर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 116 रन बनाए। सुहान युसूफ ने 34 और मोक्ष मनवानी ने 25 रन जोड़े। अरेरा की गेंदबाजी में विराज और वैधान ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अरेरा अकादमी ने 43.5 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। नीर यादव 67 रन बनाकर नाबाद रहे। अंकुर की ओर से प्रयाग, वंश और वंश वर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

रेलवे यूथ की 144 रन से बड़ी जीत
डीपीएस मैदान पर रेलवे यूथ ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 232 रन बनाए। आदित्य मौर्य ने शानदार 114 रन बनाए, जबकि शरीक अली ने 36 रन जोड़े। अभय गोस्वामी अकादमी से देवांश पाटिल ने 2 विकेट लिए। जवाब में अभय गोस्वामी अकादमी 30 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। देव बघेल ने 26 रन बनाए। रेलवे यूथ की गेंदबाजी में शरीक अली ने 3 विकेट, जबकि नमस्ते शिव शर्मा और देव कनोजिया ने 2-2 विकेट झटके। टीम ने मैच 144 रन से अपने नाम किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles