बारिश ने बिगाड़ा मैच का रोमांच, भोपाल लेपर्ड्स और मयंक अकादमी को मिले एक-एक अंक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 14वीं स्व. अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता (रमेश शर्मा गुटु भैया ट्रॉफी) के तहत खेले गए मुकाबले में भोपाल भोपाल लेपर्ड्स और मयंक अकादमी के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। मुकाबले में टॉस जीतकर भोपाल लेपर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 258 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अखिल यादव ने शानदार 85 रन बनाए, जबकि कनिष्क दुबे ने 82 रन और विकास शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। मयंक अकादमी की ओर से गेंदबाजी में प्रारब्ध मिश्रा ने 4 विकेट हासिल किए, वहीं पियूष सिंह को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयंक अकादमी की शुरुआत संतुलित रही। निश्चय सिकरवार ने 54 रन और प्रारब्ध मिश्रा ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। टीम ने 18 ओवर में 120 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और खेल को रोकना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी बारिश नहीं थमी, जिसके चलते अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया। इस तरह दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए अखिल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें मुर्तजा अली ने पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here