रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल का भारतीय टीम में चयन

0
काहिरा में होने वाली जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी दिव्यांश अग्रवाल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 17 अक्टूबर 2026 तक मिस्र के काहिरा में आयोजित होगी, जहां दिव्यांश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।दिव्यांश इससे पहले भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 26 जून से 5 जुलाई 2026 तक जापान में आयोजित जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की ओर से हिस्सा लिया था। लगातार बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करना दिव्यांश की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।

काहिरा में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिव्यांश के चयन से रायपुर और छत्तीसगढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ियों में भी उत्साह है। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि दिव्यांश विश्व मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here