Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कैसा है रणजी टूर्नामेंट में प्रदर्शन

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले रमजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024-25 के इस सीजन में रेलवे के खिलाफ अपने बल्ले की धार चमकाते हुए नजर आएंगे। 30 जनवरी से शुरू होने वाले इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म में चल रहे कोहली की कोशिश होगी कि वो इस मैच के जरिए अपनी खोई फॉर्म को फिर से हासिल करने में सफल हो पाएं। कोहली मैच में आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। आयुष बदोनी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि विराट कोहली भैया रेलवे के खिलाफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

23 मैचों में विराट कोहली के नाम हैं पांच शतक

विराट कोहली 13 साल के बाद डोमेस्टिक लेवल पर कोई टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे। घरेलू मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी बार कोई रणजी मैच साल 2012 में खेला था। हालांकि उन्होंने डोमेस्टिक लेवल पर दिल्ली के लिए डेब्यू साल 2006 में किया था। कोहली ने अब तक अपने रणजी ट्रॉफी करियर में 23 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 1,574 रन हैं।

उन्होंने 23 मैचों में पांच शतक ठोके और 50.77 के औसत से रन बनाए हैं। कोहली ने रेलवे के खिलाफ खेलने से पहले अपना आखिरी रणजी मुकाबला यूपी के लिए खेला था और उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 13 रन जबकि दूसरी पारी में 43 रन की पारी खेली थी। इस मैच में कोहली को दोनों पारियों में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के खिलाफ इस मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इससे पहले के मुकाबले में पंत ने सौराष्ट्र के लिए खेला था और फिर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज की तैयारी के लिए दिल्ली की टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं रणजी के दूसरे लेग के मुकाबले जो 30 जनवरी से शुरू हो रहे हैं उसमें केएल राहुल कर्नाटक के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं दूरफ रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मुंबई के लिए 30 जनवरी से शूरु होने वाले मैच में मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

दिल्ली की टीम-

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, सनत सांगवान, यश ढुल, वंश बेदी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी, प्रणव राजूवंशी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा। जितेश सिंह, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत।

रेलवे की टीम–

प्रथम सिंह (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा, मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, पूर्णांक त्यागी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव, शिवम चौधरी, आशुतोष शर्मा, युवराज सिंह, आकाश पांडे, आदर्श सिंह, अयान चौधरी, रजत निर्वाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here