श्रेयस अय्यर के ऑलराउंडर की मेहनत पर फेरा पानी, दिनेश कार्तिक ने 15 गेंदों में किया कमाल

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में सोमवार को डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स का सामना हुआ। इस मैच में भारत के 30 साल के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कमाल का खेल दिखाया और उनकी टीम एक गेंद रहते मैच जीत गई। इस पारी ने मार्कस स्टोइनिस की मेहनत खराब दी जो कि डरबन सुपर जायंट्स की ओर खेल रहे थे।

इस मुकाबले में डरबनसुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 143 रन बनाए। पार्ल में खेले गए इस मैच में जायंट्स की ओर से सबसे बड़ी पारी मार्कस स्टोइनिस ने खेली। वही मार्कस स्टोइनिस जो कि आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 55 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और दो छक्के शामिल थे। 137.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं केन विलियमसन ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए। इस पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। पार्ल रॉयल्स की ओर से जॉर्न फॉरट्यून और क्वेन मफाका ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मुजीब और दुनिश वेल्लालेज ने भी एक विकेट लिया। पार्ल रॉयल्स की टीम ने 19.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन रुबिन हरमैन के बल्ले से निकले।

उन्होंने 51 गेंदों में 59 रन बनाए। इस पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं लुहरान प्रेटोरियस ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए। इस पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। आखिर के ओवर्स में जब मैच रोमांचक होने लगा तो दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाला। उन्होंने 15 गेंद खेली और 21 रन बनाए। इस दौरान कार्तिक के बल्ले से दो छक्के भी निकले। वह 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। यहां से डायन गलियन और मिचेल वैन ने टीम की जीत तय की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here