नई दिल्ली : वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। RCB ने UP वॉरियर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए UP वॉरियर्स की टीम 143 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद दमदार रही और टीम ने 9 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 108 रन जोड़ दिए। हालांकि अगले ही ओवर में ग्रेस हैरिस के रूप में टीम को पहला झटका लगा। हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही 144 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए UP का आगाज शानदार हुआ। टीम ने 8 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 74 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। हालांकि, अगले ओवर में UP की टीम को पहला झटका लग गया। कप्तान मेग लैनिंग 30 गेंदों पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। एमी जोंस भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलती बनी। नादिन डी क्लर्क ने RCB को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई । 12वें ओवर में हरलीन देओल की पारी सिर्फ 14 रन पर समाप्त हो गई है। जल्द ही UP को तीसरा झटका भी लग गया। क्लो ट्रायन 14वें ओवर में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटी। UP को 17वें ओवर में 5वें विकेट का नुकसान झेलना पड़ा। श्वेता सहरावत सिर्फ 7 रन बना सकी। 18वें ओवर की समाप्ति के साथ ही दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया, लेकिन 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह 55 रन बनाकर आउट हो गईं। 20 ओवर की समाप्ति तक UP की टीम 8 विकेट खोकर 143 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।
प्लेइंग इलेवन
यूपी वारियर्स (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, एमी जोन्स (विकेटकीपर, हरलीन देयोल, क्लो ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

