RCB vs GT : क्वालिफायर-1 से पहले आरसीबी की मुश्किलें बढ़ीं, बारिश और प्लेइंग-11 पर संशय देखें मौसम, पिच और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर मंगलवार 26 मई 2026 को बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जाएगा। यह अहम मुकाबला हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला में पहाड़ों से घिरे स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच से पहले बेंगलुरु की चिंता जैकब बेथेल के इंग्लैंड लौटने से बढ़ गई थी। वहीं, प्लेऑफ से पहले फिल साल्ट की टीम में वापसी की खबरों ने प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ाई हैं, लेकिन वह अंतिम एकादश में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अब भी संशय बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर फिल साल्ट मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में बेंगलुरु की अंतिम एकादश को लेकर संशय लगातार बना हुआ है। खासतौर पर टीम की ओपनिंग जोड़ी क्या होगी, यह अब तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, मौजूदा चैंपियन टीम के सामने गुजरात की चुनौती भी आसान नहीं रहने वाली। गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण इस सत्र में सबसे मजबूत और प्रभावशाली गेंदबाजी इकाइयों में शामिल रहा है, जिसने कई मुकाबलों में विपक्षी बल्लेबाजों को दबाव में रखा है।

बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालिफायर 1 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • मुकाबला: IPL 2026 प्लेऑफ का पहला क्वालिफायर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
  • मैच की तारीख: 26 मई 2026 (मंगलवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला।
  • सीधा प्रसारण: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
हार के बावजूद फाइनल की दौड़ से बाहर नहीं होगी टीम

क्वालिफायर 1 में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी और 31 मई को खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं हारने वाली टीम को एक मौका मिलेगा और वह क्वालिफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। बारिश का पूर्वानुमान है और टेंशन बढ़ सकती है।

धर्मशाला के मौसम ने बढ़ाई चिंता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच के समय तो फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार बारिश की 50 प्रतिशत से अधिक संभावना है। यानी अगर लगातार बारिश हुई तो मैदान गीला हो सकता है और इससे मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है। ओवर भी घट सकते हैं, मैच शुरू होने में देरी भी हो सकती है, मैच रद्द भी हो सकता है।

धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा?

आरसीबी ने यहां एक मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता था, लेकिन वह दिन का मैच था। रात के मैच यहां दिल्ली और मुंबई ने 200 प्लस रन का लक्ष्य चेज करते हुए जीते थे। ऐसे में इस पिच पर बाद में बैटिंग यानी चेजिंग आसान होने वाली है। थोड़ी ओवरकास्ट कंडीशन होंगी, उछाल भी गेंदबाजों को मिल सकता और तेज गेंदबाज सीम मूवमेंट से दिक्कत पैदा कर सकते हैं। खासतौर से रबाडा (गुजरात) और भुवनेश्वर (आरसीबी) असरदार साबित हो सकते हैं।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक आठ मुकाबले हुए हैं और कांटे की टक्कर दोनों के बीच देखने को मिली है। चार मैच आरसीबी ने जीते हैं तो चार में टाइटंस को जीत मिली है। इस सीजन भी दो में से एक-एक मैच दोनों टीमों ने जीता है। इस सीजन तीसरी बार आरसीबी और गुजरात टाइटंस का सामना होने जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम दार, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट प्लेयर: फिल साल्ट, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधू, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

आरसीबी बनाम गुजरात क्वालिफायर 1 से जुड़े रोचक तथ्य
  • आईपीएल इतिहास में अभी तक 12 बार क्वालिफायर 1 की विजेता टीम ही चैंपियन बनी है। पिछले आठ सीजन में लगातार ऐसा ही देखने को मिला है।
  • विराट कोहली का आईपीएल प्लेऑफ के 17 मैचों में 26.40 का औसत और 121.10 का स्ट्राइक रेट है। उन्होंने सिर्फ दो अर्धशतक ही प्लेऑफ के मैचों में लगाए हैं।
  • वेंकटेश अय्यर ने अपने पिछले चारों प्लेऑफ मुकाबलों में 50 प्लस का स्कोर बनाया है।
  • साल 2023 के बाद से गुजरात और आरसीबी ही आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने 2023 से अब तक लीग में 34 मैच जीते हैं और 24 गंवाए हैं।
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here