RCB vs SRH Match: आईपीएल 2026 का पहला मैच कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव?

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज शनिवार, 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला से होगा, जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम पिछले सीजन की चैंपियन रही थी और इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी—आखिरी बार उसने 2016 में ट्रॉफी जीती थी। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए हैं, जिनमें आरसीबी ने 11 और सनराइजर्स ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

आइए जानते हैं आरसीबी-सनराइजर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
  • आईपीएल 2026 का पहला मैच किसके-किसके बीच खेला जाएगा?
    आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
  • आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कब खेला जाएगा?
    आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार (28 मार्च) को खेला जाएगा।
  • आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कहा खेला जाएगा?
    आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 के पहले मैच का टॉस कब होगा?
    आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 के पहले मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
  • आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कब से खेला जाएगा?
    आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here