नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार (28 मार्च) को खेला जाएगा। बेंगलुरु में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे मैच में किसी तरह की उम्मीद नहीं है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है, जहां अक्सर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है और हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। हालांकि, पिछले 10 महीनों से इस मैदान पर कोई मैच नहीं खेला गया है, ऐसे में पिच का व्यवहार थोड़ा अलग भी नजर आ सकता है।
ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और रन बरसाने वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है। आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच सेंटर पिच पर खेला जाएगा। चिन्नस्वामी स्टेडियम काफी छोटा है और हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। आरसीबी-सनराइजर्स के पास ऐसी बल्लेबाजी यूनिट है, जो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु में बहुत ज्यादा गर्मी और मैच के दौरान भी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए जन्नत
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भले ही 10 महीने से मैच न हुआ हो, लेकिन यहां कि पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां की पिच बल्लेबाजों के मुफीद होगी और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी कर सकती है। यहां चेज करना काफी आसान होता है। टी20 क्रिकेट में अब कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं लगा, लेकिन 200 से 220 से तक के स्कोर भी अच्छी फाइट देखने को मिल सकती है।
मैच डे पर बेंगलुरु का मौसम कैसा? जानें पूरी अपडेट
बेंगलुरु के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सामान्य से अधिक गर्मी के कारण उमस महसूस हो सकती है। दिन के समय तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि शाम होते-होते यह घटकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अच्छी खबर यह है कि बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरे होने की उम्मीद है।


