नई दिल्ली : वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, बल्कि एक कैलेंडर वर्ष में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में भी शुमार हैं। अगर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो इस सूची में कई दिग्गजों का नाम शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि शुभमन गिल इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी आगे नजर आते हैं, जो उनकी निरंतरता और शानदार फॉर्म को दर्शाते हैं।
एक साल में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम
सचिन तेंदुलकर भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में एक कैलेंडर वर्ष यानी एक साल में वनडे में 1894 रन बनाए थे और पिछले 28 साल से ये रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज है। सचिन ने इस साल 34 मैचों में 9 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से इतने रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर उस साल 143 रन था और अब तक उनका ये रिकॉर्ड नहीं टूटा है।
भारत की तरफ से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने साल 1999 में कुल 1767 रन बनाए थे जबकि तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 1999 में वनडे में कुल 1761 रन बनाए थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने साल 1996 में कुल 1611 रन बनाए थे।
गिल हैं रोहित-कोहली से आगे
इस सूची में 5वें स्थान पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने साल 2023 में वनडे प्रारूप में कुल 1584 रन बनाए थे जबकि छठे स्थान पर फिर से गांगुली हैं जिन्होंने साल 2000 में 1579 रन बनाए थे। इस लिस्ट में 7वें पोजिशन पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने साल 2019 में वनडे में 1490 रन बनाए थे जबकि 1425 रन के साथ विराट कोहली 8वें स्थान पर हैं। 9वें नंबर पर एक बार फिर से सचिन हैं जिन्होंने साल 2007 में 1425 रन हैं जबकि विराट कोहली 10वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2011 में 1381 रन बनाए थे।
वनडे में एक कैलेंडर साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर
सचिन तेंदुलकर- 1894 रन, 1998
सौरव गांगुली- 1767 रन, 1999
राहुल द्रविड़- 1761 रन, 1999
सचिन तेंदुलकर- 1611 रन, 1996
शुभमन गिल- 1584 रन, 2023
सौरव गांगुली- 1579 रन, 2000
रोहित शर्मा- 1490 रन, 2019
विराट कोहली- 1460 रन, 2017
सचिन तेंदुलकर- 1425 रन, 2007
विराट कोहली- 1381 रन, 2011


