नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को मैदान पर उतरेगी। हालांकि, इससे पहले सीरीज के पहले मैच में टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार प्रदर्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इशान ने इस उपलब्धि के दौरान यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए खास रिकॉर्ड लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया।
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 37 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने 5 बेहतरीन चौके लगाए थे और वो भारत की तरफ से एक कैलेंडर ईयर यानी एक साल में टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर दर्ज थे, लेकिन अब इशान उनसे आगे निकल गए।
इशान किशन का जलवा, यशस्वी ने अभिषेक को छोड़ा पीछे
इशान किशन ने साल 2026 में अब तक खेले टी20 मैचों में कुल 167 चौके लगाए हैं और वो अब भारत की तरफ से टी20 प्रारूप में एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। वहीं साल 2023 में टी20 में कुल 165 चौके लगाने वाले यशस्वी जायसवाल अब दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 158 चौके लगाए थे।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय टी20 टीम के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने साल 2016 में टी20 प्रारूप में कुल 153 चौके लगाए थे जबकि पांचवें स्थान पर मौजूद पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 133 चौके जड़े थे। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा छठे स्थान पर भी हैं जिन्होंने साल 2026 में कुल 131 चौके लगाए हैं जबकि शिखर धवन जिन्होंने साल 2018 में 129 चौके लगाए थे वो 7वें स्थान पर हैं। इस सूची में सूर्यकुमार यादव 8वें और 9वें स्थान पर भी हैं जबकि साल 2018 में 122 चौके लगाने वाले ऋषभ पंत 10वें नंबर पर मौजूद हैं।
T20 में एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 भारतीय
167 चौके- इशान किशन (2026)
165 चौके- यशस्वी जयसवाल (2023)
158 चौके- अभिषेक शर्मा (2025)
153 चौके- विराट कोहली (2016)
133 चौके- सूर्यकुमार यादव (2022)
131 चौके- अभिषेक शर्मा (2026)
129 चौके- शिखर धवन (2018)
128 चौके- सूर्यकुमार यादव (2019)
126 चौके- सूर्यकुमार यादव (2023)
122 चौके- ऋषभ पंत (2018)


