टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी में रयान इंटरनेशनल स्कूल की शानदार जीत, हॉलीक्रॉस कांपा को 84 रनों से हराया

0
स्प्रिंग डेल्स, केपीएस सरोना और गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने भी दर्ज की जीत, प्रदेश की 32 टीमों के बीच खेले जाएंगे 56 मुकाबले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी राज्यस्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में आयोजित टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में रयान इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉलीक्रॉस स्कूल कांपा को 84 रनों से पराजित किया। वहीं स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल कुम्हारी, कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना और गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

रयान इंटरनेशनल स्कूल की 84 रनों से शानदार जीत

रयान इंटरनेशनल स्कूल और हॉलीक्रॉस कांपा के बीच खेले गए मुकाबले में हॉलीक्रॉस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रयान इंटरनेशनल स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों में 168 रन बनाए। टीम की ओर से आरव नायक ने 45 और श्रीयांस ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हॉलीक्रॉस की ओर से जिसान खान ने तीन तथा मनीष ने दो विकेट हासिल किए।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉलीक्रॉस कांपा की पूरी टीम रयान इंटरनेशनल स्कूल की अनुशासित गेंदबाजी के सामने महज 84 रनों पर सिमट गई। हॉलीक्रॉस की ओर से मनीष और हर्षित ने 17-17 रन बनाए। रयान इंटरनेशनल स्कूल के परमीत ने तीन तथा कृष्ण पटेल ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए आरव नायक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्प्रिंग डेल्स, केपीएस सरोना और गुरुनानक पब्लिक स्कूल भी विजयी

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल कुम्हारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीलाश पब्लिक स्कूल मोतीपुर को 78 रनों से पराजित किया।

दिन के तीसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए आत्मानंद स्कूल मोहबा बाजार को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

वहीं दिन के अंतिम मुकाबले में गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने हॉलीक्रॉस स्कूल बैरन बाजार को 39 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रदेश की 32 टीमों के बीच 56 मुकाबले, सभी मैचों का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें संस्करण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें कुल 56 मुकाबले खेले जाने हैं।

प्रतियोगिता की विशेष बात यह है कि सभी मुकाबलों का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों के अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन और क्रिकेटप्रेमी घर बैठे युवा प्रतिभाओं के प्रदर्शन का आनंद ले रहे हैं।

 

युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करना और स्कूली स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, नेतृत्व क्षमता तथा दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन करने के कौशल को निखारने का अवसर मिल रहा है।

  • आयोजक: टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी
  • संपर्क: 7489649017

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here