भोपाल.बालिका वर्ग के सबसे छोटे अंडर 9 ग्रुप में अनन्या, मायशा, किआना, सिया, राव्या ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर अंतिम 8 में जगह पक्की की. स्पर्धा का आयोजन भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स वर्ल्ड, मीनाल रेजीडेंसी में किया जा रहा है.
श्रीराम प्रकाश स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर 9 में अनन्या ने राजसी को 15-10, 15-7 मायशा ने आलिया को 15-7, 15-8 किआना ने हरसीरत कौर को 15-4, 15-4 सिया पाण्डेय ने आहाना को 15-2, 15-8 और राव्या ने अनायरा को 15-13, 15-9 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
अन्य परिणाम
बालक अंडर 13- कृष्णा विवि राजवीर 15-6, 15-10 अथर्व विवि मानव 15-8, 15-7 कार्तिक विवि स्पंदन 15-1, 15-2 गौरीश विवि गगन 15-3, 15-4 सात्विक विवि सम्यक 15-6, 15-5
बालक अंडर 15- युवराज विवि वैभव 13-15, 16-14, 15-12 अर्जुन विवि सार्थ 15-11, 15-9 अगस्तय विवि आरुष 15-4, 15-2 आरव विवि देवेश 15-13, 14-16, 15-9
बालिका अंडर 13- पहल विवि अनिका 15-8, 15-4 प्रान्या विवि प्रियांशी 15-8, 15-4 प्रणवी विवि आही 17-15, 15-11 आराध्या पवार विवि जसलीन 15-8, 15-3 गीतांशी विवि श्रिया 15-3, 15-2
बालिका अंडर 15- प्रेक्षा विवि मेघना 15-5, 15-8 भूमि विवि अमालिया 15-2, 15-7 निया विवि रिधम 17-15, 10-15, 17-15 आदया विवि धनवी 15-7, 15-10


