32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

आईईएस पब्लिक स्कूल सीबीएसई गर्ल्स बास्केटबाल टूर्नामेंट में रीवा, छिंदवाड़ा, ब्यावरा, गुना, इंदौर की टीमें चमकीं

600 से अधिक छात्राएं ले रही हैं भाग, टूर्नामेंट का दूसरा दिन रहा रोमांचक , खेल मंत्री ने की हौसला अफजाई

(NST News) भोपाल. आईईएस पब्लिक स्कूल परिसर में जारी मेगा सीबीएसई क्लस्टर (राज्य स्तरीय) बास्केटबाल गर्ल्स टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। शुक्रवार को टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव ने किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई छात्राओं और कोचों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता में 45 स्कूलों की 600 से अधिक छात्राएं भाग ले रही हैं, जिन्हें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में बांटा गया है।

अंडर-17 के प्रमुख मुकाबलों में ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रीवा ने डीपीएस निपानिया को 31-16 से हराया। राम शांति स्कूल, छिंदवाड़ा ने इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ को 14-4 से मात दी। महावीर जैन स्कूल, ब्यावरा ने सेंट मैरी स्कूल, भोपाल को 8-0 से हराया।शांति पब्लिक स्कूल, गुना ने गोकुलदास स्कूल, खरगोन को 12-2 से पराजित किया। द शिशुकुंज इंटरनेशनल, इंदौर ने सेंट माउंट फोर्ट, भोपाल को 30-10 से हराया। जेएनएन स्कूल, भोपाल ने ट्रिनिटी कॉन्वेंट, विदिशा को 20-2 से हराया।अंडर-14 के मुकाबलों में

डीपीएस भोपाल ने बीएस होली फैमिली को 12-2 से हराया।शिशुकुंज, इंदौर ने एसपीएस स्कूल, भोपाल को 13-8 से पराजित किया।गुड शेफर्ड स्कूल, शहडोल ने गोल्डन इंटरनेशनल, इंदौर को 30-4 से हराया। सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर ने सेंट जोसेफ, भोपाल को 19-4 से हराया। सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल, भोपाल ने सागर पब्लिक स्कूल, भोपाल को 19-2 से मात दी। टूर्नामेंट अब अगले राउंड में प्रवेश कर चुका है, जिसमें मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles