कैप और सीहोर की जीत से सैय्यद शकील मोहम्मद टूर्नामेंट का आगाज़

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल । स्थानीय बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पांचवें सैय्यद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान (कैप) और सीहोर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहला मुकाबला क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान और एसजीसीए के बीच खेला गया। कैप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनन शर्मा की शानदार 74 रनों की पारी और शाहिद के 23 रनों की मदद से 185 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में एसजीसीए की टीम देवराज की सटीक और प्रभावी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। देवराज ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कैप ने यह मुकाबला 53 रनों से जीत लिया। इस मैच में देवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सीहोर की टीम ने सेंट माइकल ग्रीन को 21 रनों से पराजित किया। सीहोर की ओर से आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों मुकाबलों का पुरस्कार वितरण सीनियर क्रिकेटर साद उद्दीन,  अब्दुल अकील और आयोजन समिति के अध्यक्ष सैय्यद अयान शकील द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here