WTC में ऋषभ पंत नंबर-1, शुभमन गिल पीछे; कोहली से आगे जडेजा, टॉप-10 भारतीयों की लिस्ट

0

नई दिल्ली : ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 66 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। अपनी इस पारी के दौरान पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट के टॉप 5 से बाहर हैं, वहीं शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस लिस्ट के टॉप 5 बल्लेबाजों में मौजूद हैं। अगर भारत के एक्टिव खिलाड़ियों की बात करें तो पंत नंबर 1 और शुभमन दूसरे पर हैं। वहीं रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में विराट कोहली से ऊपर चौथे स्थान पर हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में छठे, केएल राहुल 7वें नंबर पर मौजूद हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप-10 में शामिल भारत के पांच खिलाड़ी मौजूदा टीम का हिस्सा हैं, जबकि पांच खिलाड़ी अब टेस्ट टीम में नहीं हैं या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस सूची में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि डब्ल्यूटीसी के सफर में भारत के मौजूदा सितारों के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा है।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत 100s 50s 0s 4s 6s
ऋषभ पंत 41 73 2885 41.81 6 17 2 314 80
शुभमन गिल 41 75 2867 42.16 10 8 5 321 46
रोहित शर्मा 40 69 2716 41.15 9 8 2 322 56
रविंद्र जडेजा 49 75 2632 41.77 5 18 4 250 42
विराट कोहली 46 79 2617 35.36 5 11 7 296 11
यशस्वी जायसवाल 29 55 2543 47.98 7 13 7 317 45
केएल राहुल 34 64 2265 37.13 6 10 3 272 19
चेतेश्वर पुजारा 35 62 1769 29.98 1 15 6 225 5
अजिंक्य रहाणे 29 49 1589 34.54 3 9 4 189 9
मयंक अग्रवाल 19 33 1293 39.18 4 4 1 170 23

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here