नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है। अगर वैभव को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है और वह इस मैच में तीन छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह टी20आई में छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज वैभव के लिए सिर्फ अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का मौका नहीं होगी, बल्कि उनके पास एक खास भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी अवसर होगा।
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 छक्के लगाए हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 19 टी20आई मुकाबलों में 16 छक्के जड़े थे। ऐसे में वैभव अगर तीन और छक्के लगा लेते हैं, तो वह सहवाग को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20आई सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों के छक्कों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो रोहित शर्मा अब भी इस सूची में नंबर-1 पर काबिज हैं। ऐसे में वैभव के पास अपनी छक्कों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज को पीछे छोड़ने का भी सुनहरा मौका है।
रोहित शर्मा का दबदबा कायम, युवराज सिंह टॉप-10 में शामिल
भारत की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। रोहित ने 159 टी20आई मैचों में 205 छक्के लगाए थे जबकि दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 113 मैचों में 179 छक्के लगाए थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने 138 मैचों में 126 छक्के लगाए थे।
इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 56 मैचों में 104 छक्के लगाए हैं जबकि 10वें स्थान पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने 58 मैचों में 74 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में छठे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 72 मैचों में 99 छक्के लगाए थे जबकि संजू सैमसन 66 मैचों में 86 छक्के लगाकर 7वें स्थान पर मौजूद हैं। इशान किशन 55 मैचों में 77 छक्कों के साथ 9वें स्थान पर मौजूद हैं जबकि तिलक वर्मा 8वें नंबर पर 59 मैचों में 83 छक्के लगाकर मौजूद हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय
| प्लेयरप | साल | मैच | पारी | नाबाद | रन | बेस्ट स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | 4 | 6 |
| रोहित शर्मा | 2007-2024 | 159 | 151 | 19 | 4231 | 121* | 32.05 | 3003 | 140.89 | 5 | 32 | 12 | 383 | 205 |
| सूर्यकुमार यादव | 2021-2026 | 113 | 107 | 17 | 3272 | 117 | 36.35 | 2008 | 162.94 | 4 | 25 | 7 | 297 | 179 |
| हार्दिक पंड्या | 2016-2026 | 138 | 109 | 28 | 2288 | 71* | 28.24 | 1568 | 145.91 | 0 | 9 | 4 | 168 | 126 |
| विराट कोहली | 2010-2024 | 125 | 117 | 31 | 4188 | 122* | 48.69 | 3056 | 137.04 | 1 | 38 | 7 | 369 | 124 |
| अभिषेक शर्मा | 2024-2026 | 56 | 55 | 2 | 1629 | 135 | 30.73 | 870 | 187.24 | 2 | 11 | 7 | 164 | 104 |
| केएल राहुल | 2016-2022 | 72 | 68 | 8 | 2265 | 110* | 37.75 | 1628 | 139.12 | 2 | 22 | 5 | 191 | 99 |
| संजू सैमसन | 2015-2026 | 66 | 58 | 5 | 1432 | 111 | 27.01 | 918 | 155.99 | 3 | 6 | 8 | 119 | 86 |
| तिलक वर्मा | 2023-2026 | 59 | 56 | 19 | 1645 | 120* | 44.45 | 1133 | 145.18 | 2 | 9 | 4 | 127 | 83 |
| इशान किशन | 2021-2026 | 55 | 55 | 1 | 1608 | 103 | 29.77 | 1099 | 146.31 | 1 | 12 | 3 | 165 | 77 |
| युवराज सिंह | 2007-2017 | 58 | 51 | 9 | 1177 | 77* | 28.02 | 863 | 136.38 | 0 | 8 | 1 | 77 | 74 |


