3 वनडे में इतने रन बनाते ही इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ देंगे रोहित शर्मा

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी सभी की नजरें रोहित की बल्लेबाजी पर रहेंगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है और इस सीरीज में उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। रोहित के निशाने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक का एक खास रिकॉर्ड है। सीरीज के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

रोहित शर्मा के निशाने पर इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अब तक खेले 514 मैचों की 547 पारियों में 20427 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान 51 शतक और 112 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.46 का रहा है और उनके बल्ले से इन मैचों में 1982 चौके और 662 छक्के भी निकले हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 264 रन रहा है। रोहित इस दौरान 66 बार नाबाद रहे हैं जबकि 34 बार डक पर आउट हुए हैं।

अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के मामले में इंजमाम-उल-हक से सिर्फ 154 रन पीछे हैं। रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान अगर 154 रन बना लेते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में इंजमाम से रन बनाने के मामले में आगे निकल जाएंगे। इंजमाम-उल-हक ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 499 मैच खेले थे और इनकी 551 पारियों में उन्होंने 20580 रन बनाए थे जिसमें 35 शतक और 129 अर्धशतक शामिल थे।

रोहित शर्मा का चौकों में नंबर 4 स्थान

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर 20427 रन के साथ मौजूद हैं जबकि पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके 34357 हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिनके 28359 रन हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर 24208 रन के साथ राहुल द्रविड़ मौजूद हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिनके इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 18575 रन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here